Maharashtra

महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर राज्यपाल से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

मुंबई, 26 मार्च (Udaipur Kiran) । महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर बुधवार को कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन से मिला और मंत्री नीतेश राणे को बर्खास्त करने की मांग की। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल कर रहे थे।

राज्यपाल से मिलने के बाद हर्षवर्धन सपकाल ने पत्रकारों को बताया कि राज्य में कानून व्यवस्था बानए रखने, शांति स्थापित करना तथा लोगों के बीच सौहार्द का माहौल सुनिश्चित करना राज्य सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है, लेकिन राज्य के मत्स्य एवं बंदरगाह मंत्री नितेश राणे राजनीतिक लाभ के लिए दो धर्मों के बीच दरार पैदा करने के उद्देश्य से लगातार विवादास्पद बयान दे रहे हैं। नितेश राणे जैसे मंत्रियों ने संविधान के आधार पर मंत्री पद की शपथ ली है। संविधान के संरक्षक के रूप में यह सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है कि राज्य संविधान के आधार पर चले, इसलिए उम्मीद थी कि आप राणे जैसे मंत्रियों को तुरंत बर्खास्त कर देंगे।

प्रतिनिधिमण्डल में विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष माणिकराव ठाकरे, पूर्व मंत्री डॉ. नितिन राऊत, अमीन पटेल, भाई जगताप आदि शामिल थे।

—————

(Udaipur Kiran) यादव

Most Popular

To Top