Haryana

कांग्रेस ने आठ निगमों व तीन परिषदों में प्रत्याशी घाेषित किए

चंडीगढ़, 15 फरवरी (Udaipur Kiran) । हरियाणा में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने आठ निगमों तथा तीन नगर परिषदों में मेयर व अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की इस सूची में ज्यादातर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समर्थकों को ही टिकट दिए गए हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने शनिवार की शाम प्रत्याशियाें की सूची जारी की। जारी सूची में पार्टी ने गुरुग्राम नगर निगम से सीमा पाहूजा, मानेसर नगर निगम से नीरज यादव, हिसार नगर निगम से कृष्ण सिंगला, करनाल नगर निगम से मनोज वधवा को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा रोहतक नगर निगम में सूरजमल को मेयर पद का प्रत्याशी घोषित किया गया है। यमुनानगर में पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी की पत्नी कृष्णा देवी कांग्रेस प्रत्याशी होंगी। अंबाला नगर निगम में मेयर पद के उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की टीम के सदस्य रहे स्वर्गीय दलीप चावला की पत्नी आशिमा चावला, सोनीपत निगम उपचुनाव के लिए पूर्व विधायक देवराज दीवान के बेटे कमल दीवान को प्रत्याशी बनाया है।

कांग्रेस पार्टी ने गुरुग्राम नगर निगम के अंतर्गत आते पटौदी नगर परिषद में राज रानी, सिरसा नगर परिषद में जसविंद्र कौर तथा थानेसर नगर परिषद में सुनीता नेहरा को प्रत्याशी बनाया है।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Most Popular

To Top