Uttar Pradesh

फूलपुर चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहेगा मैदान में

कांग्रेस की बैठक

प्रयागराज, 05 सितम्बर (Udaipur Kiran) । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेश त्रिपाठी फूलपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में कई जिलों के पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक में कहा कि मेरा मकसद फूलपुर के उपचुनाव में कांग्रेस की मजबूत दावेदारी करना है। अगर हम बूथ व ब्लॉकों में मजबूत रहेंगे तो हम इंडी गठबंधन में समाजवादी पार्टी से कांग्रेस के पक्ष में कांग्रेस के टिकट के लिए मजबूत दावेदारी करेंगे। इस चुनाव में कांग्रेस चुनाव लड़ने के लिए पैसा नहीं देगी। इसलिए वहीं प्रत्याशी आवेदन करें जो अपने बल पर चुनाव लड़ सके।

उन्होंने कहा कि जल्द ही हम एक टीम बनाएंगे और आवेदन करने वाले प्रत्याशियों का सर्वे गोपनीय ढंग से करेंगे। जिससे फूलपुर में उपचुनाव लड़ने के लिए लोकप्रिय प्रत्याशी मिल सके। उन्होंने कहा फूलपुर उपचुनाव में उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार तथा भाजपा से लोग नाराज हैं वह इंडी गठबंधन को वोट करना चाहते हैं। उनके वोट लेने के लिए हमारा बूथ मजबूत होना चाहिए जो ब्लॉक कमेटी या नहीं बनी है, उसे तत्काल एक हफ्ते के अंदर पूरा किया जाए। इसके बाद उन्होंने प्रत्याशियों का आवेदन लिया। जिसमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष संजय तिवारी, सुरेश चंद यादव एवं मनीष मिश्रा सहित कुल 15 प्रत्याशियों ने उपचुनाव के लिए दावेदारी ठोकी है।

तिवारी ने बताया कि गठबंधन चुनाव लड़ेगा और गठबंधन चुनाव नहीं लड़ा तो कांग्रेस अपना प्रत्याशी उतार सकती है। उसके लिए भी कार्यकर्ताओं को तैयार रहना होगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संजय तिवारी, विवेकानंद पाठक, मुकुंद तिवारी, वसीम अंसारी, बृजेंद्र मिश्रा, उज्जवल शुक्ला, राजन दुबे, सुरेश चंद्र यादव, अध्यक्ष गंगापार अरुण तिवारी, अध्यक्ष जमुनापार प्रदीप मिश्रा अंशुमन, अध्यक्ष नगर रामकिशन पटेल, विनय दुबे, राकेश पटेल, मनोज पासी, देवराज उपाध्याय सहित कौशाम्बी, प्रतापगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर, भदोही के जिलाध्यक्ष समेत उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और प्रभारी पदाधिकारी उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Most Popular

To Top