Uttar Pradesh

विहिप के विभाग मंत्री के निधन पर शोक

विहिप के विभाग

बाराबंकी, 07 सितंबर (Udaipur Kiran) । विश्व हिन्दू परिषद के विभाग मंत्री डॉ राजेंद्र प्रसाद दुबे के निधन पर विहिप के संगठन मंत्री विजय प्रताप, प्रांत सह विशेष संपर्क प्रमुख विभव व सह प्रांत कार्यालय प्रमुख पूर्व लोकसभा विस्तारक अभय ने आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप ने पीड़ित परिवार को संतावना देते हुए हर संभव मदद किए जाने का आश्वासन दिया।

श्री दुबे विहिप के अच्छे व सच्चे कार्यकर्ता थे। विपरीत परिस्थितियों में भी कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। डॉ दुबे के आकस्मिक निधन को बहुत ही दुखद घटना करार देते हुए कहा कि उनके निधन से संगठन की अपूर्णीय क्षति हुई है। इसकी भरपाई संभव नहीं है। इस मौके नकुल दुबे भानु दूबे विहिप विभाग संगठन मंत्री, इंद्रेश जिला मंत्री, राहुल कुमार जिला धर्म प्रसार प्रमुख, कृष्णा श्रीवास्तव जिला प्रचार प्रसार प्रमुख, सुमित्रा प्रसाद प्रखंड उपाध्यक्ष, रमाकांत गोलू तिवारी आदि उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) / पंकज कुमार चतुवेर्दी

Most Popular

To Top