Haryana

गुरुग्राम: राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह की माता मिश्री देवी की हुई शोक सभा

फोटो नंबर-02: गुरुग्राम में राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह की माता श्रीमती मिश्री देवी की शोक सभा में मौजूद लोग।

-गुरुग्राम समेत प्रदेशभर से आए गणमान्य व्यक्तियों ने दी श्रद्धांजलि

गुरुग्राम, 15 सितंबर (Udaipur Kiran) । राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह की माताजी श्रीमती मिश्री देवी की शोक सभा रविवार को गुरुग्राम के माता रोड स्थित शुभ वाटिका में आयोजित की गई। शोकसभा में उपस्थित विभिन्न पूर्व व वर्तमान प्रशासनिक अधिकारियों सहित अनेक गणमान्य ने दिवगंत आत्मा को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने के लिए प्रार्थना की। शोक सभा में अंत में उपस्थित जनमानस द्वारा उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी गई।

श्रीमती मिश्री देवी का 7 सितंबर शनिवार को 3.30 बजे 93 वर्ष की आयु में गुरुग्राम में निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार रविवार 8 सितंबर को सुखराली स्थित शिव शमशान भूमि में किया गया था। महिला सशक्तिकरण के लक्ष्यों के साथ निरंन्तर अग्रसर रही स्वर्गीय मिश्री देवी ने अपने पूरे जीवनकाल में दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या जैसे विषयों पर अपनी आवाज मुखर रखते हुए महिला सशक्तिकरण पर बल दिया। उन्होंने सामाजिक उत्थान की दिशा में काम करते हुए जाति प्रथा जैसी कुरीतियों के विरूद्ध भी निरन्तर प्रचार किया। स्वयं निरक्षर होते हुये भी उन्होंने लड़कियों की शिक्षा पर बल दिया। अत्यंत निर्धन परिवार में पैदा होकर भी उन्होंने अपनी सन्तान को आत्म सम्मान के साथ जीवन में आगे बढऩे के लिये प्रेरित किया। श्रीमती मिश्री देवी का समाज के प्रति समर्पण भाव देखकर समय समय पर विभिन्न सरकारों ने उनको सम्मानित भी किया। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने वर्ष 2010 में उन्हें वयो श्रेष्ठ श्रेणी में राष्ट्रीय सर्वोत्कृष्ट मां के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं वर्ष 2013 में हरियाणा राज्य सरकार ने उन्हें मदर टेरेसा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया। हरियाणा इन्स्टिट्यूट ऑफ फाइन आट्र्स ने उन्हें कर्मयोगी पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके साथ-साथ राज्य की अनेक समाजसेवी संस्थाओं और संगठनों ने उन्हें समय समय पर सामाजिक क्षेत्र में उनके द्वारा किये गये सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया था। शोक सभा में भारत निर्वाचन आयोग के पूर्व आयुक्त अशोक लवासा, पूर्व आईएएस के.के. जालान, पूर्व आईएएस के.के. खंडेलवाल, पूर्व आईएएस पी राघवेंद्र राव, नगर निगम मानेसर के आयुक्त अशोक गर्ग, गुरुग्राम के एसडीएम रविंद्र कुमार सहित विभिन क्षेत्र के अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) /ईश्वर

(Udaipur Kiran) हरियाणा

Most Popular

To Top