Chhattisgarh

अस्पताल की अव्यवस्था देख भड़की कलेक्टर

जिला अस्पताल धमतरी का निरीक्षण करती हुई कलेक्टर नम्रता गांधी व उपस्थित अस्पताल स्टाफ।

धमतरी , 24 जुलाई (Udaipur Kiran) । कलेक्टर नम्रता गांधी ने 24 जुलाई को जिला अस्पताल धमतरी का औचक निरीक्षण कर मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता देखी। इस दौरान वार्डाें में मरीजों के पलंग पर गंदा बिस्तर देखकर कलेक्टर भड़क गईं। अस्पताल के वाशिंग मशीन खराब होने की जानकारी देने पर तत्काल बनाने कहा है। वहीं अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता और उपकरणों की स्थिति की जानकारी लेकर अधिकारियों को कई निर्देश दिए है।

कलेक्टर नम्रता गांधी ने कहा कि, जिला अस्पताल में सुबह की पाली में बनाए जा रहे जन्म-प्रमाण पत्र दोनों पालियों में बनाने कहा है ताकि हितग्राहियों को सुविधा हो सके। अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए गए कि वे मरीजों को बेहतर सेवा देने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं। कलेक्टर ने उपलब्ध दवाओं, उपकरणों और स्टाफ की संख्या की भी समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को प्रदान की जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सुश्री गांधी ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सुधार लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। अस्पताल कन्सलटेंट को नोटिस देने कहा है। इस दौरान कलेक्टर ने सीजीएसएससी के तहत् निर्माणधीन कार्य का भी निरीक्षण किया और कार्य प्रारंभ नहीं होने पर संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी करने कहा है। इस दौरान कलेक्टर ने जिला अस्पताल में मरीजों को दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता देखी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मरीज कक्षों का भी अवलोकन किया। बेडशीट साफ नहीं मिलने पर तत्काल बदलने कहा है। जिला अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि वाशिंग मशीन खराब है, जिसे कलेक्टर ने तत्काल सुधारवाने के निर्देश दिए है।

(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा / गायत्री प्रसाद धीवर

Most Popular

To Top