भाेपाल, 29 अगस्त (Udaipur Kiran) । आज यानि गुरुवार काे राष्ट्रीय खेल दिवस है। हर साल 29 अगस्त को हम राष्ट्रीय खेल के दिवस के रूप में मनाते हैं। दरअसल, यह हॉकी के जादूगर भारतीय खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद के जन्मदिवस के अवसर पर मनाया जाता है। मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ पर मेजर ध्यान चंद काे सादर नमन किया है।
मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए लिखा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ पर सादर नमन करता हूं। भारत की शान मेजर ध्यानचंद जी ने अद्भुत प्रदर्शन से देश को खेल जगत में गौरवान्वित किया। खेलों के माध्यम से देश की प्रतिष्ठा में वृद्धि कर रहे खिलाड़ी सफलता प्राप्त करें, मेरी शुभकामनाएं हैं।
—————
(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे
