Jharkhand

झारखंड में चार मई तक बादल और बारिश की संभावना

मौसम की फाइल फोटो

रांची, 30 अप्रैल (Udaipur Kiran) । झारखंड के विभिन्न जिलों में चार मई तक बादल और बारिश होने की सम्भावना है।

यह जानकारी मौसम विभाग ने बुधवार को दी है। विभाग ने दो मई तक गर्जन, वज्रपात और 40-50 किमी की गति से तेज हवा चलने की आशंका व्यक्त की है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

हालांकि राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में मंगलवार से मौसम साफ है। लोगों को दिन में तेज धूप और रात में ठंड का एहसास हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने मई के दूसरे हफ्ते में पूरे झारखंड में प्रचंड गर्मी पड़ने की आशंका जतायी है।

वहीं बुधवार को भी रांची में मौसम साफ रहा। इससे दिन में कड़ी धूप रही।

रांची में अधिकतम तापमान 33 डिग्री, जमशेदपुर में 32.6,डालटेनगंज में 37.4, बोकारो में 33.1 और चाईबासा में तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top