HEADLINES

महाराष्ट्र के पालधी में दो गुटों में झड़प, 15 दुकानें व कई वाहन जलाए, कर्फ्यू लागू

जलगांव जिले के पालधी में दो गुटों में झड़प के बाद 15 दुकानें जलाई गईं, कफ्र्यू लागू

मुंबई, 01 जनवरी (Udaipur Kiran) । महाराष्ट्र के जलगांव जिले के पालधी इलाके में मंगलवार रात को मंत्री गुलाबराव पाटिल के चालक के हार्न बजाने के बाद दो गुटों में झड़प हो गई। इसके बाद जमा भीड़ ने करीब 15 दुकानों में आग लगा दी और कई वाहन जला दिए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पालधी में गुरुवार सुबह 06 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया गया है।

पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे मंत्री गुलाबराव पाटिल का परिवार कहीं जा रहा था। इसी दौरान उनके चालक ने हार्न बजा दिया। इससे स्थानीय लोग जमा हो गए और हार्न बजाने का विरोध करने लगे। उनका कहना था कि हार्न बजाने से उनकी नींद टूट गई। इसकी जानकारी मिलते ही मंत्री पाटिल के समर्थक भी मौके पर पहुंचे और दोनों गुटों में जोरदार झड़प हो गई। भीड़ ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया और करीब 15 दुकानें और कई वाहनों में आग लगा दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत किया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और दुकानों एवं वाहनों में लगी आग को बुझाया। इस घटना के बाद पालधी में स्थिति तनावपूर्ण है।

अपर पुलिस अधीक्षक कविता नेरकर ने बताया कि इस घटना के बाद पुलिस ने दोनों तरफ के 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। करीब दस लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पालधी में गुरुवार सुबह 06 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया गया है।

————–

(Udaipur Kiran) यादव

Most Popular

To Top