Uttar Pradesh

शहर पश्चिमी का लक्ष्य एक लाख भाजपा सदस्य बनाने का : राजेंद्र मिश्रा

सदस्यता

प्रयागराज, 03 सितम्बर (Udaipur Kiran) । शहर पश्चिमी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने अपनी विधानसभा के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं मंडल अध्यक्षों के साथ मंगलवार को सदस्यता ली। महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने सदस्यता ग्रहण कराई। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि महानगर की तीनों विधानसभा में यह पहली विधानसभा है जो एक लाख लक्ष्य के साथ सदस्यता पर्व को आगे बढ़ा रही है।

उन्होंने बताया कि सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अपने रेफरल कोड शेयर करते हुए हर बूथ पर न्यूनतम 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विधायक ने एक योजना तैयार की है जिसके आधार पर महानगर के वरिष्ठ कार्यकर्ता हर मंडल के पालक बनेंगे और मंडल अध्यक्ष के साथ एक संयोजक एवं सहसंयोजक सदस्यता अभियान, मंडल मॉनिटरिंग प्रमुख तथा मंडल सदस्यता प्रवासी की टीम बनाई।

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शक्ति केंद्र पर जितने बूथ आते हैं उसके लिए तीन से चार कार्यकर्ताओं की टोली 4 सितम्बर तक घोषित करने की जिम्मेदारी पालकों को दी। इस प्रकार शहर पश्चिमी में 423 सदस्यता टोली बनाई जाएगी। उन्होंने अपनी विधानसभा शहर पश्चिमी प्रयागराज का लक्ष्य एक लाख सदस्य बनाने का रखा। कहा कि ‘विरासत भी और विकास भी’ की प्रेरणा से नए सदस्यों को भारतीय जनता पार्टी के परिवार में जोड़ने का लक्ष्य विधानसभा क्षेत्र शहर पश्चिमी प्रयागराज के सभी कार्यकर्ता करेंगे।

बैठक में महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, सदस्यता अभियान विधानसभा प्रभारी कुंज बिहारी, महानगर मंत्री राजू राय, रामजी शुक्ला, मंजीत कुशवाहा, विक्रम सिंह पटेल, वीरेन्द्र पासी, विधानसभा आईटी संयोजक, पांचो मंडल अध्यक्ष, मंडल सदस्यता संयोजक, मंडल मॉनिटरिंग प्रमुख उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Most Popular

To Top