Jharkhand

नगर विकास मंत्री ने किया बिरसा मुंडा समाधि स्थल का दौरा

मंत्री सहित अन्य अधिकारी

रांची,10 मई (Udaipur Kiran) । नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने शनिवार को कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल का दौरा किया। उन्होंने इस ऐतिहासिक स्थल को झारखंड वासियों की आस्था, सम्मान और गौरव का प्रतीक बताया और इसके समुचित विकास की बात कही।

उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा न सिर्फ झारखंड बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके स्मृति स्थल को भव्य स्वरूप देना हमारी प्राथमिकता है।

मंत्री ने समाधि स्थल की साफ-सफाई, रखरखाव और सौंदर्यीकरण की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस स्थल को आधुनिक सुविधाओं से युक्त कर और आकर्षक बनाया जाये, ताकि यहां आने वाले लोग आत्मीयता और गर्व का अनुभव करें।

मत्री के साथ रांची नगर निगम के प्रशासक संदीप सिंह, अपर प्रशासक संजय कुमार, उप प्रशासक रविंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Most Popular

To Top