Haryana

देश, प्रदेश की समृद्धि के लिए भाजपा का साथ दें नागरिक : अशोक सैनी

सेक्टर 33 में जिला अध्यक्ष अशोक सैनी व अन्य पदाधिकारियों का स्वगत करते आरडब्ल्यूए प्रधान धर्मवीर पानू।

सेक्टर 33 आरडब्ल्यूए प्रधान ने किया नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत

हिसार, 31 जुलाई (Udaipur Kiran) । भाजपा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने नागरिकों से आह्वान किया है कि वे भारतीय जनता पार्टी का साथ दें ताकि देश, प्रदेश को और समृद्ध बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति सबको साथ लेकर चलने की रही है और यही वजह है कि हर वर्ग में भाजपा की पहचान बढ़ी है।

जिला अध्यक्ष अशोक सैनी बुधवार को सेक्टर 33 आरडब्ल्यूए के प्रधान धर्मवीर सिंह पानू के आवास पर बातचीत कर रहे थे। यहां पहुंचने पर प्रधान धर्मवीर सिंह पानू व अन्य ने उनका स्वागत किया। उनके साथ जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर रतेरिया व संजीव कुमार रेवड़ी मौजूद रहे। प्रधान धर्मवीर पानू ने शॉल भेंट कर तीनों का स्वागत किया। धर्मवीर पन्नू ने सेक्टर की समस्याओं के बारे में जिला अध्यक्ष अशोक सैनी को अवगत करवाया। जिला अध्यक्ष ने आश्वासन दिया की पार्टी की तरफ से इन समस्याओं पर विचार किया जाएगा और इनको दुरुस्त करवाया जाएगा।

आरडब्ल्यू के महासचिव बलविंदर सिंह ने जलघर बनवाने सहित सेक्टर की अन्य मांगे जिला अध्यक्ष के समक्ष रखी। जिला अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं के हल का पूरा प्रयास किया जाएगा। जिला इस अवसर पर जिला महामंत्री आशीष जोशी, जिला सह कोषाध्यक्ष अशोक मित्तल, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कृष्ण बिश्नोई, जिला कार्यालय सचिव रविन्द्र रॉकी, मनजीत जांगड़ा, महेंद्र सिंह पानू, आरडब्ल्यूए के उप प्रधान अशोक भुटानी, अखिल वाल्मीकि महापंचायत हरियाणा अध्यक्ष बलबीर भुंबक, वीर सिंह राव, डॉ. सुरेन्द्र, सतीश कुमार, संजय पंघाल, धर्मसिंह खटकड़, डॉ. निहारिका चौहान, प्रतिभा गोयल, धर्मपाल कस्वां व सुनील कड़वासरा सहित अन्य भी मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर शर्मा

Most Popular

To Top