Uttar Pradesh

जल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्यों के लिए चित्रकूट की दिव्या त्रिपाठी सम्मानित

उत्कृष्ट कार्यों के लिए चित्रकूट की दिव्या त्रिपाठी का हुआ सम्मान

– दिव्या को मिले सम्मान से धर्मनगरी चित्रकूट में खुशी की लहर

चित्रकूट,22 जुलाई (Udaipur Kiran) । भू-जल सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य स्तर पर सोमवार को जल संरक्षण का करो प्रयास- जल ही है जीवन की आस विचार बिन्दु पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एवं विशिष्ट अतिथि जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद उपस्थित रहे। भूगर्भ जल विभाग के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में पद्मश्री उमाशंकर पाण्डेय सहित प्रदेश भर से जल संरक्षण के क्षेत्र कार्य करने वाले सोशल वर्करों की उपस्थिति रहीं।

इस आयोजन में जनपद चित्रकूट से दिव्या त्रिपाठी को उत्कृष्ट कार्यों के लिए भूगर्भ जल विभाग द्वारा कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। फोन द्वारा वार्ता पर उन्होंने बताया कि यह सम्मान जल संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरुक करना एवं गांव सेमरिया जगन्नाथवासी में सन 2016 में ही हर घर जल पहुंचाने की बदौलत मिला है। साथ ही तालाब के चाैड़ीकरण एवं गहरीकरण के साथ वृक्षारोपण आदि के माध्यम से जल संरक्षण के क्षेत्र में जो कार्य समय-समय पर किए गए, उसके लिए भूगर्भ जल विभाग द्वारा चयन कर सम्मानित किया गया है।

गौरतलब है कि दिव्या त्रिपाठी सेमरिया जगन्नाथ वासी की प्रधान रह चुकी हैं और भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष होने के साथ खोही सहकारी समिति की अध्यक्ष भी हैं। वह लगातार महिला सशक्तिकरण एवं जल संरक्षण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही हैं। इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे पद्मश्री उमाशंकर पाण्डेय बांदा जनपद से हैं, जिन्होंने जल संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करके ऐसी मिसाल पेश की कि सम्मानित होने के बाद लगातार वो इस दिशा में कार्य कर रहे हैं। जिससे बुन्देलखण्ड को अत्यंत लाभ मिलने की नवीन संभावनाएं बन रही हैं।

इस कार्यक्रम में पांच अन्य जनपदों की जल प्रहरियों को भी सम्मानित किया गया है। मुख्य अतिथि मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के संबोधन के उपरांत अधिशासी अभियंता अनुपम ने धन्यवाद संबोधन कर भविष्य में जल संरक्षण की दिशा और उत्कृष्ट कार्यों के लिए उम्मीद जताईं। दिव्या त्रिपाठी को मिले इस सम्मान से चित्रकूट में ख़ुशी की लहर है। दीन दयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन, सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के निदेशक डॉक्टर बीके जैन आदि ने दिव्या त्रिपाठी को मिली इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

(Udaipur Kiran) / रतन पटेल / मोहित वर्मा

Most Popular

To Top