WORLD

चीन ने ताइवान को घेरा, लड़ाकू विमान घुसे

ताइवान के रक्षा मंत्रालय आज यह जानकारी अपने एक्स हैंडल पर साझा की।

ताइपे, 02 सितंबर (Udaipur Kiran) । चीन पिछले 24 घंटे से ताइवान के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाए हुए है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने आज एक्स हैंडल पोस्ट में कहा है कि चीन की सेना के लड़ाकू विमान और युद्धक जहाज उसकी सीमा के आसपास मंडरा रहे हैं।

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने एक्स पोस्ट में साफ किया है कि चाइनीज सेना के 18 लड़ाकू विमान, आठ युद्धक जहाज और दो अन्य जहाज ताइवान की सीमा के पास रविवार सुबह छह बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक डटे रहे। इनमें से 15 विमानों ने तो ताइवान की सीमा को भी पार कर देश की वायु सीमा का उल्लंघन किया।

ताइवान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, चाइनीज घुसपैठ के जवाब में लड़ाकू विमानों और युद्धक जहाजों को तटीय सीमा पर तैनात किया गया है। साथ ही मिसाइल सिस्टम की भी तैनात किया गया है। हालात पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

(Udaipur Kiran) / मुकुंद

Most Popular

To Top