Uttar Pradesh

बच्चों ने राष्ट्र सेविका समिति की बहनों के हाथों पर लगाई मेंहदी

बाल विकास विद्यालय के बच्चों ने राष्ट्र सेविका समिति की बहनों के हाथों पर  मेहंदी लगाते हुए

मुरादाबाद, 20 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । सेवा भारती द्वारा संचालित बाल विकास विद्यालय की छात्राओं द्वारा रविवार को करवा चौथ के अवसर पर गांधीनगर पार्क स्थित मंदिर पार्क सेवा भारती की बहनों काे मेंहदी लगाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओं के हाथों पर सुंदर-सुंदर मेंहदी लगाई गई। अध्यापिका सुमन और इंद्रेश ने बच्चों का सहयोग किया। इस मौके पर लगभग 50 से ज्यादा महिलाओं के हाथों पर मेंहदी लगाई गई।

क्रार्यकम संयोजिका व राष्ट्र सेविका समिति की नगर कार्यवाहिका शिखा जैन व महानगर बौद्धिक प्रमुख डाॅ. संगीता मित्रा ने बताया कि सेवा भारती बाल विकास विद्यालय के बच्चों द्वारा दीपावली त्योहार के शुभ अवसर पर सुंदर, मनमोहक विभिन्न रंगों से सजे हुए मिट्टी के दीपक तैयार किए जाते हैं। मेंहदी लगवाने आाई महिलाओं ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा और उनसे समान भी खरीदा। मेंहदी का सफल आयोजन गीत, संगीत, नृत्य, अंताक्षरी के साथ सम्पन्न हुआ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रांत अध्यक्ष डाॅ. मीनू महरोत्रा, नीरू सरन, सन्नो अग्रवाल, रीता खन्ना, रेनू जैन, गीता अग्रवाल के साथ समिति की सभी बहनों का विशेष सहयोग रहा।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जयसवाल

Most Popular

To Top