Punjab

लुधियाना में गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

चंडीगढ़, 2 सितंबर (Udaipur Kiran) । पंजाब के लुधियाना जिले में स्थित गुरुद्वारा ठाठ चरण घाट के मुख्य सेवादार बाबा बलजिंदर सिंह को एक महिला के दुष्कर्म के आरोप के बाद गिरफ्तार किया है। थाना सिटी जगराओं में बाबा बलजिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित महिला का आराेप है कि गुरुद्वारा ठाठ चरण घाट के मुख्य सेवादार बाबा बलजिंदर सिंह ने कई बार होटल और डेरा में बुलाया और उससे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़ित महिला ने बताया कि पहली बार वह किसी पारिवारिक समस्या को लेकर बाबा के पास गई थी। इसके बाद पिछले दाे साल से उसकी बाबा बलजिंदर सिंह से बातचीत हो रही थी। महिला का आराेप है कि माेबाइल पर बाबा ने मुझे ब्लॉक कर दिया है। वह मुझसे बात भी नहीं करता। मैं कई बार बाबा से होटल में मिल चुकी हूं। गुरुद्वारा चरण घाट अखाड़ा नहर के पास भोरा साहिब बना है, वहां पर एक कमरे के अंदर हम मिलते रहे हैं।बाबा ने कहा कि फिजिकल रिलेशन में आ जाओ। साथ रहेंगे और शादी कर लेंगे।महिला के अनुसार जब उसने शादी के लिए कहा ताे बाबा ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। महिला को अब लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं। दावा किया कि बाबा ने मामले को दबाने के लिए महिला को 10 लाख रुपये देने की कोशिश की थी।

थाना सिटी जगराओं के प्रभारी अमृतपाल सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर बाबा बलजिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बाबा बलजिंदर सिंह काे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Most Popular

To Top