
चंडीगढ़, 27 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री नायब सैनी की पत्नी सुमन सैनी हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष बनी हैं। सुमन सैनी ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। हरियाणा सरकार के नियमानुसार यह पद मुख्यमंत्री की पत्नी के लिए आरक्षित रहता है।
नायब सैनी से पूर्व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल अविवाहित थे। जिसके चलते यह पद पिछले दस साल से रिक्त पड़ा हुआ था। इससे पूर्व भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पत्नी आशा हुड्डा रेडक्रॉस समिति की उपाध्यक्ष और बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष दोनों का पद संभाल चुकी हैं। पति से हटकर सुमन सैनी स्वयं राजनीति में सक्रिय हैं। लोकसभा के साथ करनाल में हुए उपचुनाव के दौरान सुमन सैनी ने प्रचार का पूरा जिम्मा संभाला हुआ था। सुमन सैनी 2022 में जिला परिषद का चुनाव लड़ चुकी हैं।
—————
(Udaipur Kiran) शर्मा
