Assam

मुख्यमंत्री ने कोकराझाड़ में की मां दुर्गा की पूजा अर्चना

कोकराझाड़: शुक्रवार को कोकराझाड़ शहर के बोड़ो बाजार में ऐतिहासिक 154वें दुर्गा पूजा स्थल पर पूजा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा की तस्वीर।

कोकराझाड़ (असम), 11 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । दुर्गा पूजा की अष्टमी / नवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को कोकराझाड़, चिरांग और बंगाईगांव में मां दुर्गा की पूजा अर्चना की।

कोकराझाड़ शहर के बोड़ो बाजार में ऐतिहासिक 154वें दुर्गा पूजा उत्सव पर आयोजित एक समारोह की शुरुआत करते हुए डॉ. सरमा क्षेत्र के उत्सवपूर्ण माहौल को उत्साह से भर दिया। इस दौरान अनेक लोगों ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी ली। मुख्यमंत्री ने इस दौरान देवी दुर्गा से आशीर्वाद मांगा।

मुख्यमंत्री ने डिपोट रोड स्थित दुर्गा बारी पूजा, सुभाषपुली सार्वजनिन दुर्गा पूजा, शांति नगर सार्वजनिन दुर्गा पूजा और गौड़ नगर सार्वजनिन दुर्गा पूजा स्थलों सहित विभिन्न दुर्गा पूजा स्थलों पर जाकर पूजा में भाग लिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ बोड़ोलैंड प्रादेशिक परिषद (बीटीसी) के मुख्य कार्यकारी सदस्य प्रमोद बोडो और विधायक लॉरेंस इस्लारी भी मुख्यमंत्री के साथ पूजा अर्चना में शामिल हुए।

कोकराझाड़ के निवासियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि देवी दुर्गा बाधाओं को दूर करेंगी और असम के सभी नागरिकों के लिए शांति और समृद्धि लेकर आएंगी।

कोकराझार में अपने कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री चिरांग और बंगाईगांव में भी दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल हुए।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Most Popular

To Top