Assam

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को जन्मदिन पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा

गुवाहाटी, 5 सितंबर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने असम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भबेश कलिता को उनके जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ सरमा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर कहा है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक भबेश कलिता को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं। वे भाजपा असम प्रदेश को प्रेरक नेतृत्व कर रहे हैं और हमारे संगठन को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वे रंगिया में हमारी जनहितैषी नीतियों को भी लागू कर रहे हैं। मां कामाख्या और श्रीमंत शंकरदेव से उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।

(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय

Most Popular

To Top