

-नगर पालिकाओं को विकास कार्यों के लिए उदार सहायता देने का सीएम का आश्वासन
भावनगर , 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल बुधवार को अपने पालीताणा दौरा कार्यक्रम के बाद पालीताणा नगर पालिका सिविक सेंटर पहुंचे और वहां कामकाज का निरीक्षण किया। उन्होंने पालीताणा नगर सेवा सदन में विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष और पालिका के सदस्यों तथा अधिकारियों के साथ बैठक कर नगर पालिका के नए भवन, वित्तीय संसाधनों में बढ़ोतरी तथा स्वच्छता-सफाई के कार्यों की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जिलों के अपने दौरों के दौरान आवश्यकतानुसार संबंधित जिलों के स्थानीय निकायों के कामकाज की स्थल पर ही समीक्षा करने का दृष्टिकोण अपनाया है। इस आशय से मुख्यमंत्री ने बुधवार को भावनगर के पालीताणा में स्थानीय पदाधिकारियों और प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्याओं के निवारण सहित विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिए। मुख्यमंत्री ने यह आश्वासन भी दिया कि राज्य सरकार नगर पालिकाओं को विकास कार्यों के लिए उदार हाथों से सहायता देगी। इस बैठक में विधायक भीखाभाई बारैया, प्रदेश अग्रणी महेन्र्कसिंह सरवैया, कलेक्टर आर.के. मेहता, भावनगर के रीजनल कमिश्नर ऑफ म्युनिसिपैलिटी डी.एम. सोलंकी और नगर पालिका अध्यक्ष श्री भूपेंद्रसिंह गोहिल आदि उपस्थित रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / बिनोद पाण्डेय
