Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय घायल जवानाें से की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय घायल जवानाें से मुलाकात कर चर्चा करते

रायपुर 9 जून (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज साेमवार काे राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में घायल जवानों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने घायल जवानों से उनका हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने घायल जवानों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने चिकित्सकों को निर्देशित किया।

—————

(Udaipur Kiran) / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Most Popular

To Top