Bihar

मुख्यमंत्री ने आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा अनावरण करते

पटना, 12 जून (Udaipur Kiran) ।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज महावीर कैंसर संस्थान परिसर

में आचार्य स्व किशोर कुणाल की 75वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आचार्य कुणाल की प्रतिमा का रिमोट के माध्यम से अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महावीर कैंसर संस्थान में आचार्य कुणाल धर्मशाला का भी शिलान्यास भी किया।

इस अवसर पर केन्द्रीय अल्पसंख्यक सह संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सांसद संजय कुमार झा, सांसद शांभवी चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी, किशोर कुणाल की धर्मपत्नी विनीता कुणाल, आचार्य कुणाल के पुत्र शायन कुणाल, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / गोविंद चौधरी

Most Popular

To Top