HimachalPradesh

मुख्यमंत्री सुक्खू की फिर बिगड़ी तबीयत, आईजीएमसी में भर्ती

cm

शिमला, 24 सितंबर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू का स्वास्थ्य एक बार फिर बिगड़ गया है। मंगलवार देर शाम अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और उन्हें सरकारी आवास ओकओवर से एम्बुलेंस में आईजीएमसी लाया गया।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य जांचा और उन्हें एडमिट कर लिया। मुख्यमंत्री को आईजीएमसी के स्पेशल वार्ड में रखा गया है। यहां उनके टेस्ट हो रहे हैं। डॉक्टरों की टीम मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखे हुए है।

जानकारी अनुसार पेट में दर्द और सांस लेने में दिक्कत आने की वजह से उन्हें भर्ती किया गया है। मुख्यमंत्री ने आज दिन में सरकारी आवास ओकओवर से सरकारी काम निपटाए। तीन दिन पहले बीते शनिवार को भी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आईजीएमसी लाया गया था। तब डॉक्टरों ने उनके टेस्ट लिये थे, जिनकी रिपोर्ट सामान्य आई थी। डॉक्टर ने उनका अल्ट्रासाउंड और अन्य रूटिंग के टेस्ट करने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी थी और आराम करने की सलाह दी थी।

इसके बाद से मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास में आराम ही कर रहे थे। इसी दौरान मंगलवार शाम को फिर से उनकी तबीयत खराब हुई और करीब नौ बजे उन्हें इलाज के लिए आईजीएमसी अस्पताल लाया गया है। हालांकि अभी अस्पताल प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर कोई भी आधिकारिक बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। डॉक्टरों की एक टीम मुख्यमंत्री के जांच और सभी तरह के टेस्ट करने में डटी हुई है।

स्वास्थ्य कारणों से मुख्यमंत्री सुक्खू चुनाव प्रचार के लिए जम्मू कश्मीर भी नहीं जा पा रहे हैं। कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बना रखा है।

—————

(Udaipur Kiran) / उज्जवल शर्मा

Most Popular

To Top