शिमला, 23 सितंबर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पद्म भूषण, राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जयंती पर उनकाे याद करते हुए सादर नमन किया है। मुख्यमंत्री ने अपने एक एक्स संदेश में कहा है कि दिनकर जी का साहित्य मात्र शब्दों का संग्रह नहीं बल्कि भारतीय आत्मा का महासागर है, जो हर लहर के साथ हमारी सांस्कृतिक धारा को सींचता है। संस्कृति के चार अध्याय, परशुराम की प्रतीक्षा और लोकदेव नेहरू जैसी रचनाएं राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। इन कृतियों में भारत के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति का संवाद होता है।
सुक्खू ने आगे कहा है कि दिनकर जी की लेखनी ने साहित्य को समृद्ध करने के साथ ही देशप्रेम और सांस्कृतिक गर्व की अमिट लौ प्रज्वलित की। उनका साहित्य अमर है जो काल की सीमाओं से परे होकर पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
—————
(Udaipur Kiran) शुक्ला
