HimachalPradesh

मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रदेशवासियों को दी शिवरात्रि की बधाई

cm

शिमला, 25 फ़रवरी (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को महा शिवरात्रि पर्व के अवसर पर अनन्त शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महा शिवरात्रि पर्व राज्य में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों में से एक है। लोग इस अवसर पर भगवान शिव की पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना करते हैं। इस पर्व के माध्यम से परस्पर सौहार्द को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कामना की कि यह पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में सुख और समृद्धि लेकर आएगा।

इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी शिवरात्रि उत्सव पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

प्रतिभा सिंह ने एक संदेश में कहा है कि शिवरात्रि का यह उत्सव हमारी धर्मिक परम्परा ओर आस्था का प्रतीक है। भगवान शिव सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करें सबको दुखों को हरे इसकी वह भगवान शिव से कामना करती है।

—————

(Udaipur Kiran) / उज्जवल शर्मा

Most Popular

To Top