Chhattisgarh

मुख्यमंत्री साय ने विजयदशमी पर्व के अवसर पर किया शस्त्र पूजन

मुख्यमंत्री साय विष्णु देव शस्त्र पूजन करते हुए

रायपुर 12 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शनिवार काे विजयादशमी के शुभ अवसर पर अपने निवास कार्यालय में आयोजित शस्त्र पूजन में शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा की और मां भगवती की आराधना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री सचिवालय और मुख्यमंत्री सुरक्षा के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

(Udaipur Kiran) / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Most Popular

To Top