Chhattisgarh

पूर्व राज्यसभा सदस्य व भाजपा नेत्री सरोज पांडेय के प‍िता का न‍ि‍धन, मुख्‍यमंत्री साय ने जताया शोक

भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सरोज पांडेय व पिता श्याम पांडेय

रायपुर, 9 सितंबर (Udaipur Kiran) । पूर्व राज्यसभा सदस्य और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सरोज पांडेय के पिता श्याम पांडेय का आज साेमवार सुबह भिलाई इस्पात संयंत्र के सेक्टर 9 चिकित्सालय में निधन हो गया। उन्होंने 92 वर्ष के उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। उनके निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ल‍ि‍खा क‍ि भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बहन सरोज पाण्डेय के पिता, पंडित श्याम पाण्डेय के निधन की दुःखद खबर मिली। मां बम्लेश्वरी से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति और परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। श्याम पाण्डे के निधन पर मुख्‍यमंत्री साय के अलावा सांसद विजय बघेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन, भिलाई जिला भाजपा के अध्यक्ष महेश वर्मा, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, और उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

उल्लेखनीय है कि सरोज पांडेय के पिता श्याम पांडेय भिलाई स्‍टील प्‍लांट (बीएसपी) के प्राचार्य थे। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पिछले करीब ढाई साल से उनका इलाज भिलाई स्थित सेक्टर 9 हॉस्पिटल में चल रहा था।

(Udaipur Kiran) / चन्द्र नारायण शुक्ल

Most Popular

To Top