
दंतेवाड़ा, 15 मई (Udaipur Kiran) । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरूवार काे बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा एवं बीजापुर जिले के प्रवास पर हैं। मुख्यमंत्री दोनों जिले के 2 नक्सल प्रभावित गांव में जाएंगे। फिलहाल वे दंतेवाड़ा जिले के नक्सल प्रभावित ग्राम मुलेर पहुंचे हैं। यहां चौपाल लगाकर ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का संज्ञान लेकर निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मुलेर के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित ग्राम गलगम जाएंगे। यहां जवानों से मिलकर करेंगुट्टा की पहाड़ी पर अभियान को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। साथ ही जवानों एवं अधिकारियाें का हौसला बढ़ाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस इलाके के ग्रामीणों से भी मुलाकात करेंगे।
—————
(Udaipur Kiran) / राकेश पांडे
