Assam

सिलचर पहुंचे मुख्यमंत्री ने बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा

असमः कछार जिला मुख्यालय शहर सिलचर में बाढ़ प्रभावितों के लिए बनाए गये राहत शिविर में प्रभावितों से बातचीत करते मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा।
असमः कछार जिला मुख्यालय शहर सिलचर में बाढ़ प्रभावितों के लिए बनाए गये राहत शिविर में प्रभावितों से बातचीत करते मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा।
असमः कछार जिला मुख्यालय शहर सिलचर में बाढ़ प्रभावितों के लिए बनाए गये राहत शिविर में प्रभावितों से बातचीत करते मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा।

कछार (असम), 03 जून (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा मंगलवार काे कछार जिला मुख्यालय शहर सिलचर पहुंचे। उन्होंने बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने शहर में अलग-अलग जगहों पर बनाए गए पांच राहत शिविरों का दौरा किया और बाढ़ प्रभावित लोगों की पीड़ा सुनी।

कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री मंगलवार को सिलचर के सरकारी हायर सेकेंडरी बॉयज स्कूल में बनाए गए राहत शिविर में पहुंचे। उन्होंने शिविर में रह रहे लोगों से बातचीत की और उनकी जरूरतों के बारे में जाना। इसके बाद उन्होंने नॉर्मल स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, कॉस्मिक मार्केट, मालिनी बील और हिरणप्रभा देव शिशु मंदिर में बनाए गए राहत शिविरों का दौरा किया। उन्होंने सभी राहत शिविरों में रह रहे लोगों से बातचीत की और उनकी पीड़ा सुनी। उन्होंने सभी शिविरों में स्थापित रसोईघर का दौरा किया और स्वयं देखा कि आपूर्ति की जा रही खाद्य सामग्री साफ और ठीक से पकाई गई है या नहीं। उन्होंने शरणार्थियों से पूछा कि उन्हें सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही खाद्य सामग्री, शिशु दूध और पेयजल मिल रहा है या नहीं।

जिलाधिकारी मृदुल यादव और पुलिस अधीक्षक नोमल महतो को बाढ़ पीड़ितों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री के साथ दो मंत्री कौशिक राय और कृष्णेंदु पाल, सांसद परिमल शुक्लवैद्य, विधायक क्रमशः दीपायन चक्रवर्ती, मिहिरकांति सोम, निहाररंजन दास, विजय मालाकार, कमलाक्ष दे पुरकायस्थ मौजूद थे।

जिले के सामान्य और पुलिस प्रशासन के विभिन्न स्तर के अधिकारी, जल संसाधन और अन्य संबंधित सरकारी विभागों के अधिकारी-इंजीनियर उपस्थित थे। कछार जिला भाजपा अध्यक्ष रूपम साहा, पार्टी के प्रांतीय सचिव कणाद पुरकायस्थ समेत अन्य नेता उपस्थित थे।————————

(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय

Most Popular

To Top