HimachalPradesh

मुख्यमंत्री ने सूर्यकांत त्रिपाठी निराला को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

शिमला, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिंदी साहित्य के प्रतिष्ठित छायावादी कवि सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने अपने एक्स सन्देश में लिखा कि महाप्राण निराला जी की रचनाएँ केवल हिंदी साहित्य की अनमोल धरोहर नहीं हैं, बल्कि ये मानवता के अंतर्मन में गहराई से जाकर संवेदनाओं को जागृत करने वाली कृतियाँ हैं।

उन्होंने कहा, निराला जी की कविताएँ, जैसे ‘वह तोड़ती पत्थर’, ‘भिक्षुक’, ‘सरोज स्मृति’ और ‘राम की शक्ति पूजा’, ने न केवल हिंदी साहित्य को समृद्ध किया, बल्कि समूचे भारत को भी झंकृत किया। उनकी कृतियाँ आज भी लोगों के दिलों में एक विशेष स्थान रखती हैं।

मुख्यमंत्री के इस श्रद्धांजलि संदेश ने निराला जी की साहित्यिक महत्ता को एक बार फिर से रेखांकित किया और उनकी रचनाओं के प्रति श्रद्धा व्यक्त की है।

—————

(Udaipur Kiran) शुक्ला

Most Popular

To Top