
रायपुर 16 सितंबर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज साेमवार काे गुजरात दौरे पर रहेंगे। यहां पर मुख्यमंत्री साय ग्लोबल रिन्यूएवल एनर्जी इन्वेस्टर्स मीट एवं एक्सपो (री-इंवेस्ट-24) में हिस्सा लेंगे। वे सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे। यह जानकारी मुख्यमंत्री साय ने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर दी है।
(Udaipur Kiran) / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल
