Haryana

मुख्यमंत्री ने काली माता मंदिर में पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद

हरियाणाा के मुख्यमंत्री कालका स्थित काली माता मंदिर में पूजा करते हुए

चंडीगढ़, 4 अप्रैल (Udaipur Kiran) । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को कालका स्थित श्री काली माता मंदिर में दर्शन कर प्रदेशवासियों के स्वस्थ व उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नवरात्रों के मौके पर कालका में काली माता मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे थे। उन्होंने मंदिर में पूजा की और हवन-यज्ञ में आहुति डाली। इस अवसर पर कालका विधायिका शक्ति रानी शर्मा व पूर्व विधायिका लतिका शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Most Popular

To Top