HimachalPradesh

मुख्यमंत्री ने चीफ इंजीनियर विमल नेगी के निधन पर जताया शोक

शिमला, 18 मार्च (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटिड में चीफ इंजीनियर व महाप्रबंधक के पद पर सेवारत विमल नेगी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री ने परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की भी प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने शोक संदेश में कहा कि चीफ इंजीनियर

विमल नेगी ने पॉवर कॉरपोरेशन में जीवनभर उत्कृष्ट सेवाएं दीं और वे अपने दायित्व के प्रति पूर्ण निष्ठा से समर्पित रहे।

उल्लेखनीय है कि चीफ इंजीनियर विमल नेगी 10 मार्च से लापता थे और आज उनका शव भाखडा बांध के पास मिला है।

—————

(Udaipur Kiran) शुक्ला

Most Popular

To Top