Assam

मुख्यमंत्री ने अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर जताया शोक

गुवाहाटी, 4 अप्रैल (Udaipur Kiran) । असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने फिल्म जगत के जानू माने अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि देशभक्ति आधारित फिल्मों में अभिनय कर देश के करोड़ों फिल्म प्रेमियों के दिलों में अभिनेता मनोज कुमार ने अमिट स्थान बनाया है। मनोज कुमार की फिल्में आज भी देशवासियों को प्रेरित करती हैं और नए सपने देखने की अदम्य शक्ति प्रदान करती हैं। हमारे बचपन की कई यादें उनके फिल्मों के गीतों के साथ जुड़ी हुई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक कलाकार या एक दुर्लभ व्यक्तित्व के रूप में वह जनता के दिलों में हमेशा अमर रहेंगे। अभिनेता की विदेही आत्मा की शांति के लिए भगवान के श्रीचरणों में अपनी प्रार्थनाएं समर्पित करता हूं।

(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय

Most Popular

To Top