Assam

देश में असम को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा द्वारा साझा तस्वीर।

गुवाहाटी, 13 फरवरी (Udaipur Kiran) । असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि राज्य सरकार असम को देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में शामिल करने के लक्ष्य पर काम कर रही है।

उन्होंने कहा, यदि हम निर्धारित समय में तीन प्रमुख परियोजनाओं – नुमलीगढ़ रिफाइनरी विस्तार, टाटा सेमिकंडक्टर परियोजना और नामरूप उर्वरक संयंत्र को पूरा कर लेते हैं, तो असम की आर्थिक प्रगति को नया बल मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने आज सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि ये परियोजनाएं असम की आर्थिक नींव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Most Popular

To Top