HimachalPradesh

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी परशुराम जयंती की शुभकामनाएं

शिमला, 28 अप्रैल (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने परशुराम जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान परशुराम के बुद्धिमता, साहस और प्रतिबद्धता के गुण अनुकरणीय हैं। उन्होंने कहा कि उनकी शिक्षाएं, न्यायप्रियता और आत्म अनुशासन के मूल्य आज भी प्रेरक हैं।

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि भगवान परशुराम के गुणों पर चलकर हम आध्यात्मिक और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ सकते हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / उज्जवल शर्मा

Most Popular

To Top