Assam

चाय जनजाति के नेता का अपमान कर रहे हैं मुख्यमंत्री: गौरव गोगोई

गुवाहाटी, 20 जुलाई (Udaipur Kiran) । सांसद तथा लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के उप नेता गौरव गोगोई ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा चाय जनजाति के सबसे कद्दावर नेता पवन सिंह घटवार का लगातार अपमान करते आ रहे हैं।

गौरव गोगोई शनिवार को राजधानी के सर्वे स्थित अपने आवास पर एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बगैर किसी आधार के लगातार घटवार जैसे वरिष्ठ नेता का अपमान करते आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चाय जनजाति के लोगों की उपेक्षा करती है।

उन्होंने कहा कि चाय जनजाति के नेता रामेश्वर तेली का भाजपा में अपमान किया गया है। वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि राज्य मंत्री बनाए गए पवित्र मार्घेरिटा की तुलना में कामाख्या प्रसाद तासा वरिष्ठ नेता हैं, लेकिन उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया।

कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि बीते लोकसभा चुनाव के मौके पर भाजपा ने सांप्रदायिकता की राजनीति करने की हर संभव कोशिशें की, लेकिन देश की जनता ने संप्रदाय की भावनाओं से ऊपर उठकर मतदान किया। गौरव गोगोई ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में असम की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री तथा भाजपा पर कई आरोप लगाए।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश / अरविन्द राय

Most Popular

To Top