Assam

जनता को सुरक्षा देने में विफल मुख्यमंत्री वीआरएस लें: गौरव गोगोई

गुवाहाटी, 25 अगस्त (Udaipur Kiran) । कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने आरोप लगाया है कि असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा असम की जनता को सुरक्षा देने में पूरी तरह विफल रहे हैं। उन्होंने सलाह दी है कि मुख्यमंत्री को वीआरएस लेकर अपने बागान में जाकर आराम करना चाहिए। गौरव गोगोई आज यहां एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक ऐसा असम चाहती है, जहां सभी जाति, धर्म और संप्रदाय के लोग भय के बिना निवास कर सकें। कांग्रेस महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने वसुंधरा 1,2,3 आदि के जरिए संपत्ति का पहाड़ खड़ा कर लिया है। हर तरफ सिंडिकेट चल रहा है।

धिंग मामले से संबंधित एक सवाल पर गौरव गोगोई ने कहा कि वह चाहते हैं कि न्यायालय के जरिए दोषी को अधिक से अधिक सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री न्यायालय के बाहर ही फैसला करना चाहते हैं तो ऐसा कानून बनाएं। उन्होंने कहा कि धिंग के मुसलमान लोग भी बलात्कारी का समर्थन नहीं करते हैं। बलात्कार के आरोपित के जनाजा तक में जाने से लोग परहेज कर रहे थे। इस दौरान कांग्रेस नेता गोगोई ने मुख्यमंत्री पर कई संगीन आरोप लगाए।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश / अरविन्द राय

Most Popular

To Top