पटना, 22 जनवरी (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भभुआ के पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व प्रमोद कुमार सिंह राजनेता एवं समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक स्व प्रमोद कुमार सिंह के परिजनों से दूरभाष पर बात कर उन्हें सांत्वना दी।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
—————
(Udaipur Kiran) / गोविंद चौधरी
