Assam

मुख्यमंत्री ने टोयो इंजीनियरिंग के साथ नवीकरणीय ऊर्जा में सहयोग की संभावनाएं तलाशी

मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा टोयो इंजीनियरिंग के साथ नवीकरणीय ऊर्जा में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए।
मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा टोयो इंजीनियरिंग के साथ नवीकरणीय ऊर्जा में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए।

टोक्यो, 22 जनवरी (Udaipur Kiran) । असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने टोक्यो स्थित टोयो इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन के मुख्यालय में कंपनी के प्रेसिडेंट और सीईओ एईजी होसोई के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। चर्चा में असम के प्राकृतिक संसाधनों और टोयो इंजीनियरिंग के तकनीकी अनुभव का लाभ उठाते हुए ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग की संभावनाएं तलाशी गईं।

मुख्यमंत्री ने असम में ऊर्जा क्षेत्र की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि टिकाऊ विकास के लिए नवीकरणीय ऊर्जा समाधान आवश्यक हैं। उन्होंने टोयो इंजीनियरिंग को एडवांटेज असम 2.0 समिट में भाग लेने और निवेश के अवसर तलाशने का निमंत्रण दिया।

एईजी होसोई ने असम की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को सराहा और समिट में भागीदारी का आश्वासन दिया। यह बैठक असम को टिकाऊ विकास और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Most Popular

To Top