
भाेपाल, 28 फ़रवरी (Udaipur Kiran) । आज ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ है। हर साल 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। बता दें कि 28 फरवरी 1928 को महान वैज्ञानिक सीवी रमन ने अपने मशहूर रमन प्रभाव की खोज की थी, इसी खोज के सम्मान में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने शुक्रवार काे अपने साेशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पाेस्ट कर लिखा विज्ञान प्रतिभा, अनुसंधान, तकनीकी विकास और नवाचार को समर्पित राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की हार्दिक बधाई। 28 फरवरी, 1928 को वैज्ञानिक डॉ. सीवी रमन जी की खोज रमन प्रभाव से दुनिया परिचित हुई थी। इस खोज ने विज्ञान जगत को नई दिशा दी और भारतीय प्रतिभा के दर्शन कराए। ये अवसर विज्ञान में समर्पित प्रतिभाओं को विश्व कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है।
—————
(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे
