भोपाल, 17 नवंबर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (रविवार को) महाराष्ट्र प्रदेश के चुनाव प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री आज धुआंधार प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री दिल्ली से महाराष्ट्र जाएंगे। सुबह 10 बजे दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम देवास सिंथेटिक्स ट्रैक का भूमि पूजन करेंगे। सुबह 11 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से महाराष्ट्र के जलगांव पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 12.35 बजे महाराष्ट्र के धुले जिले के सिंदखेड़ा विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 03.10 बजे छत्रपति संभाजी नगर जिले के छत्रपति संभाजी नगर मध्य विधानसभा के यशवंतराव चव्हाण ऑडिटोरियम, पैठानगेट, रोक्सी सिनेमा के सामने प्रबुद्धजनों की बैठक को संबोधित करेंगे। शाम 4:30 बजे छत्रपति संभाजी महाराज एयरपोर्ट से रवाना होकर शाम करीब 6 बजे भोपाल पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री निवास में रात 8:30 बजे गुरु नानक देव जी का 555 वां पवन प्रकाश पर्व में शामिल होंगे।
—————
(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे
