Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने राष्ट्र कवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ काे जयंती पर किया नमन

भाेपाल, 23 सितंबर (Udaipur Kiran) । देश के महान साहित्यकार, आधुनिक युग के श्रेष्ठ वीर रस के कवि, ज्ञानपीठ एवं पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की आज साेमवार काे जयंती है। रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जयंती पर देश उन्हें याद कर शत-शत नमन कर रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने उन्हें नमन किया है।

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा पद्म भूषण से सम्मानित मूर्धन्य साहित्यकार, राष्ट्र कवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ जी को जयंती पर सादर नमन करता हूं। रश्मिरथी, उर्वशी, कुरुक्षेत्र, संस्कृति के चार अध्याय, परशुराम की प्रतीक्षा जैसी हिंदी साहित्य की अतुलनीय कृतियों के सृजन से आपने राष्ट्रीय नवचेतना की वह लौ प्रज्वलित की, जो देश सेवा के लिए प्रेरित करती है।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top