Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने स्वतंत्रता सेनानी कस्तूरबा गांधी ‘बा’ काे पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने स्वतंत्रता सेनानी कस्तूरबा गांधी 'बा' काे पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

भाेपाल, 22 फ़रवरी (Udaipur Kiran) । आज यानि शनिवार काे कस्तूरबा गांधी की पुण्यतिथि है। महात्मा गांधी की धर्मपत्नी होने के अलावा कस्तूरबा गांधी की अपनी पहचान भी थी। वो एक समाज सेविका थीं। लोग उन्हें उनके गंभीर और स्थिेर स्वभाव के चलते ‘बा’ कहकर पुकारते थे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता सेनानी कस्तूरबा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए विनम्र श्रद्धाजंलि दी।

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा स्वतंत्रता के लिए नारी शक्ति को एकजुट कर आंदोलन को गति देने वाली, वात्सल्य की प्रतिमूर्ति, श्रद्धेय कस्तूरबा गांधी जी ‘बा’ की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। स्वयंसेवा, संयम व सादगी से परिपूर्ण आपका अनुशासित जीवन उच्च आदर्श के प्रति संकल्प का भाव जागृत करता रहेगा।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top