
भाेपाल, 13 जनवरी (Udaipur Kiran) । आज यानी साेमवार काे लाेहड़ी का त्याैहार है। लोहड़ी उत्तर भारत का एक प्रमुख और पारंपरिक त्योहार है। मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में इसे धूमधाम से मनाया जाता है। लोहड़ी का त्योहार फसल की कटाई और बुआई की खुशी में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोहड़ी पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए अपने शुभकामना संदेश में लिखा कृषि समृद्धि, धन-धान्य एवं उल्लास के पावन पर्व लोहड़ी की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हमारी परंपराओं एवं संस्कृति की अमूल्य विरासत का प्रतीक यह पर्व आप सभी के जीवन में खुशहाली, संपन्नता और ईश्वर की कृपा लेकर आए, यही प्रार्थना है।
—————
(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे
