Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोट की घटना पर दु:ख व्यक्त किया

भोपाल, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में सेना की खमरिया ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोट की घटना पर दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को हुई इस घटना में असमय काल कवलित हुए फैक्ट्री कर्मचारियों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। प्रभावित परिवारों को प्रावधानों के अनुसार आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि इस दु:खद घटना में घायल हुए लोगों को बेहतर उपचार प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। घायलों को समुचित उपचार की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से सभी घायलों के शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

(Udaipur Kiran) तोमर

Most Popular

To Top