Assam

मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने अमित शाह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

अमित शाह के जन्म दिन पर फोटो का एक कोलाज शेयर करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने दी अनोखे अंदाज में शुभकामनाएं

गुवाहाटी, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उनके जन्मदिन पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि यशस्वी और प्रखर नेता और हमारे सभी कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि राष्ट्र निर्माण और संगठन को मजबूत करने में उनका योगदान अद्वितीय है। आज उनके नेतृत्व में भारत वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ पाया है और इसके माध्यम से देश की सुरक्षा को एक नया आयाम मिला है। देश में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान भी तेज हो गया है। उनकी दूरगामी सोच से देश भर में नई ऊर्जा का संचार कर केंद्र में सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने में हुई प्रगति भी सराहनीय है।

मां कामाख्या और श्रीमंत शंकरदेव गुरुजन की धरती असम के लोगों की ओर से इस विशेष दिवस पर अनेकानेक शुभकामनाएं देता हूं और उनके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।

(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय

Most Popular

To Top