HEADLINES

मोदी सरकार के 11 साल में देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ा: मुख्यमंत्री डॉ. सरमा

गुवाहाटी: मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर मंगलवार को गुवाहाटी के वशिष्ठ स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन में असम सरकार के मंत्री जयंत मल्लबरुवा, भाजपा के मुख्य प्रवक्ता मनोज बरुवा, प्रदेश उपाध्यक्ष पल्लव लोचन दास के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए।

गुवाहाटी, 10 जून (Udaipur Kiran) । केंद्र की मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ा है। जवाहर लाल नेहरू के बाद नरेन्द्र मोदी ने ही तीसरे कार्यकाल में शासन किया है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने देश को अमृत काल में ले जाने का सपना पूरा किया। यही वजह है कि आज देश राजनीतिक आर्थिक सामाजिक क्षेत्र के साथ-साथ सामरिक क्षेत्र में भी विश्व में एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरा है।

कहा कि भारत ने ब्रिटेन, यूनाइटेड किंगडम, जापान जैसी बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों को पीछे छोड़ दिया है और विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन गई है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ये 11 साल स्वर्णिम काल के रूप में याद किए जाएंगे। इस कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को वैश्विक पहचान दिलाई है।

मुख्यमंत्री ने मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर मंगलवार को गुवाहाटी के वशिष्ठ स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन में असम सरकार के मंत्री जयंत मल्लबरुवा, मुख्य प्रवक्ता मनोज बरुवा, प्रदेश उपाध्यक्ष पल्लव लोचन दास के साथ संवाददाता सम्मेलन कर केन्द्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व ने न केवल वैश्विक पहचान दी है बल्कि स्वयं को खपा कर 140 करोड़ भारतीयों को एक विश्वास का प्रतीक बनाया है। आजादी के 65 साल में कांग्रेस नेतृत्व व अन्य अस्थिर सरकार के प्रति आम जन का जो विश्वास खंडित हुआ था, पिछले 11 वर्षों में भ्रष्टाचार से मुक्त, तुष्टिकरण की राजनीति से मुक्त, एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को पूरा करने वाला नेतृत्व प्रदान कर भरोसा बढ़ाया है।

आम जनमानस को साथ लेकर चलने की पहल ने भारत को दुनिया मे अलग पहचान दिलाई है। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पूरी दुनिया ने भारत की सैन्य ताकत को भी देखा है। अब वह प्रवृति नहीं जो 2014 से पहले होता था कि भारत शांति का पक्षधर है। हम विकास की बात करेंगे लेकिन कोई भारत पर युद्ध थोपेगा तो सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर ही जवाब होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संविधान को सम्मान दिया गया। इसके लिए 2015 में प्रधानमंत्री ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। 1947 से 2014 तक भारत दुनिया की 11वीं अर्थव्यवस्था था। आज दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। 2027 में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।

———————-

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Most Popular

To Top