HEADLINES

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

কেন্দ্ৰীয় মন্ত্ৰী চিৰাগ পাছৱানৰ সৈতে বিভিন্ন বিষয়ত আলোচনা কৰি মুখ্যমন্ত্ৰী ড° হিমন্ত বিশ্ব শৰ্মা

गुवाहाटी/नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । असम सरकार के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने बीच आपसी महत्व के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

चर्चा के दौरान खास तौर पर असम में निवेश को आगे बढ़ाने और नई खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को समर्थन देने पर जोर दिया गया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. सरमा हरियाणा में भाजपा के नेतृत्व में गठित लगातार तीसरी बार राज्य सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भी हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हुए हैं।

(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय

Most Popular

To Top