Assam

मुख्यमंत्री डॉ. सरमा 56वां जन्मदिन मनाया

मुख्यमंत्री डॉ. सरमा (फाइल फोटो)

धुबड़ी (असम), 01 फरवरी (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज, एक फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ. सरमा 56 वर्ष के हो गए हैं।

मुख्यमंत्री के जन्मदिन के मौके पर आज राज्य के विभिन्न हिस्सों में विस्तृत कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। सुबह से ही मुख्यमंत्री को शुभकामना देने के लिए उनके आवास पर लोगों का तांता लगा रहा। धुबड़ी जिला के गौरिपुर में मुख्यमंत्री का जन्मदिन विशेष रूप से मनाया जा रहा है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत गौरीपुर में लोगों ने सफाई अभियान चलाया। साथ ही गरीब लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। सुबह गौरीपुर गणेश मंदिर में भाजपा के नेता, कार्यकर्ता, गौरीपुर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से मुख्यमंत्री के प्रशंसक प्रार्थना करते हुए देखे गए। प्रार्थना के बाद लड्डू का प्रसाद लोगों के बीच वितरित किया गया। ——————-

(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय

Most Popular

To Top